भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बगेटू (जंदोट) में घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने जीजा पर उसकी बहन के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर भराड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया गया है।
जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि उसका जीजा उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करता है। मामले की सूचना पुलिस को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से मिली, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और शनिवार को एसडीएम न्यायालय घुमारवीं के समक्ष पेश किया गया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!