Himachal: सोलन की ग्राम पंचायत में चौंकाने वाली लापरवाही: 2 साल के बच्चे को बताया नौकरीपेशा और साक्षर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा में परिवार रजिस्टर को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस मामले में दो वर्ष के मासूम बच्चे को न केवल निजी क्षेत्र में कार्यरत बताया गया है, बल्कि उसे साक्षर भी दर्ज कर दिया गया है। यह गलती परिवार रजिस्टर की नकल में उजागर हुई, जिसे देखकर परिवार हैरान रह गया। ग्राम पंचायत द्वारा अब तक इस गलती को सुधारा नहीं गया है, जिससे पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

इस परिवार के मुखिया जोगिंदर सिंह का कहना है कि उनका परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है और बीपीएल सूची में दर्ज है। लेकिन इस तरह की गलत एंट्री से उन्हें आशंका है कि कहीं उन्हें सूची से बाहर न कर दिया जाए, जिससे वे सरकारी योजनाओं से पूरी तरह वंचित रह जाएं। परिवार के अनुसार, उनके घर में कुल सात सदस्य हैं और उनके पोते की उम्र केवल दो वर्ष है, बावजूद इसके, पंचायत रिकॉर्ड में उसे नौकरी करने वाला और साक्षर बताया गया है।

परिवार का आरोप है कि बीपीएल सूची में होने के बावजूद उन्हें अब तक कोई भी सरकारी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। उनका मकान जर्जर हालत में है और बरसात के दौरान पानी घर के अंदर घुस आता है, लेकिन फिर भी उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोई सहायता नहीं दी गई। अब उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस रिकॉर्ड की गलती को जल्द ठीक किया जाए और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

इस संबंध में विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) सोलन रमेश शर्मा का कहना है कि परिवार रजिस्टर की एंट्री ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत की जाती है और इस मामले की पूरी जांच की जाएगी। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।