Solan: सोलन में जल संकट पर बड़ा एक्शन: हर गांव तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए कड़े निर्देश, 2025 तक पूरा होगा बड़ा मिशन

Date:

--Advertisement--

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने और हर स्तर पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहा है। वह जल शक्ति विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में डेंगू, डायरिया और अन्य जल जनित रोगों की रोकथाम, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और स्वच्छता को लेकर चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिया कि जल स्रोतों का नियमित निरीक्षण और परीक्षण किया जाए, ताकि जनता को सटीक और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे ‘स्टॉप डायरिया–2025 अभियान’ के अंतर्गत सोलन जिले में बड़े स्तर पर जागरूकता और स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गई हैं। अभियान के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। यह कार्यक्रम 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेगा।

इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों, छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वच्छ पानी और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिले के हर स्कूल और हर गांव में एक-एक जल परीक्षण फील्ड टेस्टिंग किट उपलब्ध कराई गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही जल की गुणवत्ता की जांच संभव है। एक किट से 100 सैंपल जांचे जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समय पर जल परीक्षण से जल जनित रोगों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान के साथ जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षण का काम 100 प्रतिशत पूरा किया जा सके।

उपायुक्त ने सभी विभागों को शीत ऋतु के दौरान जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग को पेयजल भंडारण टैंकों और पारंपरिक जल स्रोतों की नियमित सफाई और निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले की 101 योजनाओं में से 85 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 16 योजनाएं निर्माणाधीन हैं। ‘हर घर जल प्रमाणीकरण’ के तहत 1624 गांवों का प्रमाणीकरण किया जा चुका है और 641 गांवों में काम जारी है। जिले में 1769 निर्माण कार्यों में से 1747 की जियो-टैगिंग भी पूरी हो चुकी है।

बैठक में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी पुरी, विभिन्न मंडलों के अधिशाषी अभियंता, जिला पंचायत अधिकारी जोगेंद्र प्रकाश राणा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।