Hamirpur: हमीरपुर में PNB का बड़ा कदम: किसानों के लिए 7.30 करोड़ के लोन मंजूर, आउटरीच कार्यक्रम में मिली ढेरों योजनाओं की जानकारी

Date:

--Advertisement--

पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर की ओर से नाल्टी में विशेष कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सर्कल प्रमुख नीरज कुमार आनंद और जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नीरज कुमार आनंद ने बताया कि पीएनबी सिर्फ बैंकिंग सेवाएं देने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने ग्राहकों के वित्तीय सलाहकार के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को जागरूक करने और उनकी जरूरतों को समझने के लिए फील्ड में नियमित रूप से आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पीएनबी अपने ग्राहकों के सुझावों और फीडबैक को गंभीरता से लेता है, क्योंकि इन्हीं से सेवाओं में सुधार का रास्ता खुलता है। नीरज आनंद ने भरोसा दिलाया कि हमीरपुर सर्कल की टीम ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक गौतम ने बैंक की डिजिटल सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। लोगों को एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड, किसान क्रेडिट कार्ड, कोल्ड स्टोरेज योजना, किसान समृद्धि योजना, स्वयं सहायता समूह और अन्य कृषि आधारित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जन-धन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल ने मुख्य अतिथि सहित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान कृषि ऋण से जुड़े 209 मामलों को मंजूरी दी गई, जिनकी कुल राशि 7.30 करोड़ रुपये है। यह मंजूरी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।