Solan: हिमाचल में साइबर ठगी: सोलन के व्यक्ति से 8.5 लाख की ठगी, फर्जी पुलिस बनाकर की गई वारदात, इंदौर से तीन गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

साइबर अपराधियों ने सोलन जिले के धर्मपुर निवासी एक व्यक्ति को फर्जी कॉल्स और धमकियों के जाल में फंसाकर 8.5 लाख रुपए ठग लिए। सोलन पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से 2 आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 15 नवम्बर, 2024 को धर्मपुर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 नवम्बर, 2024 को उसे एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को टेलीकॉम अधिकारी बताकर पीड़ित के मोबाइल नंबर से अवैध गतिविधियों की बात कही और यह दावा किया कि नंबर उसके आधार कार्ड से खरीदा गया है। कॉलर ने कहा कि उस नंबर पर एफआईआर दर्ज है और आधार कार्ड का दुरुपयोग हो रहा है। इसके बाद कॉल को कथित तौर पर मुंबई पुलिस के अधिकारी संदीप राव को ट्रांसफर किया गया।

संदीप राव ने पीड़ित को डराने के लिए वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति को पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किया और पीड़ित से बैंक खातों की जानकारी देने का दबाव डाला। आरोपियों ने फर्जी एफआईआर, गिरफ्तारी आदेश और आरबीआई के दस्तावेज दिखाकर मनी लॉन्ड्रिंग और अपराधी नरेश गोयल से कथित संबंध का भय दिखाया। इसके बाद पीड़ित और उनके बेटे ने 50,000 रुपए गूगल पे के माध्यम से और 8 लाख रुपए एनईएफटी के जरिए अपराधियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए।

ठगी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खातों और मोबाइल डेटा का विश्लेषण किया, जिसके बाद तीन आरोपियों महेश पाटीदार (38), रोहित कररे उर्फ रोहन कररे (33), और श्याम कुमार (38) को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को सोलन कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला कि श्याम कुमार और महेश पाटीदार के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस इस रैकेट के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर विश्वास करने से पहले सतर्क रहें और ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।