Mandi: चरस के साथ पकड़े गए दो युवक, पुलिस की एसआईयू टीम ने कार से की बरामदगी

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले में पुलिस की उपमंडलीय एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कार में सवार दो व्यक्तियों को 114 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुंदरनगर उपमंडल के तरोट क्षेत्र के पास फोरलेन पर की गई, जहां एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में टीम ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस द्वारा कुल्लू से बिलासपुर की ओर जा रहे वाहनों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान एक कार (एचपी 32बी-7007) को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान कार के डैशबोर्ड में रखे पॉलिथीन पैकेट में चरस बरामद हुई, जिसका वजन 114 ग्राम पाया गया।

पुलिस ने मौके पर ही कार चालक मनोज कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी गांव चांबा, डाकघर जांबला, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी और उसके साथ बैठे शमशेर पुत्र राम कुमार निवासी गांव व डाकघर किला जफरगढ़, तहसील जुलाना, जिला जींद (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना धनोटू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।