Himachal: 108 एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत के बाद आरोपी कर्मचारी शिमला से हिरासत में

Date:

--Advertisement--

सोलन में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एंबुलेंस में तैनात एक कर्मचारी पर महिला और उसकी जेठानी के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिमला से हिरासत में ले लिया है।

मामले को लेकर महिला थाना सोलन में रविवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसने 108 सेवा के माध्यम से एंबुलेंस बुक करवाई थी। जब एंबुलेंस उसके घर के पास पहुंची तो चालक ने उसे फोन कर पूछा कि क्या वह अकेली जा रही है। महिला ने बताया कि उसकी जेठानी भी उसके साथ अस्पताल जाएगी। इसके बाद महिला अपने बेटे और जेठानी के साथ एंबुलेंस में सवार हो गई।

महिला का आरोप है कि एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी ने सफर के दौरान उसकी जेठानी के साथ छेड़छाड़ की। जब महिला और उसकी जेठानी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ भी बदतमीजी की। महिला ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद उसने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। जब उसके पति ने आरोपी से इस बारे में बात की तो उसने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

घटना के बाद महिला ने महिला थाना सोलन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिमला से हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मंडी जिले का रहने वाला है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सोलन टी साई दत्तात्रेय वर्मा ने कहा कि शिकायत मिलते ही महिला थाना सोलन की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब आरोपी के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।