Kangra: पशुओं को चारा डालने गए चौकीदार की सांप के डसने से मौत, ज्वाली क्षेत्र में शोक की लहर

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के ज्वाली क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पलौहड़ा पंचायत के एक चौकीदार की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। इस अचानक हुए हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय संजीव जरियाल के रूप में हुई है, जो पलौहड़ा पंचायत में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 5 बजे संजीव रोज की तरह अपने पालतू पशुओं को चारा डालने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना का पता चलते ही परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल ज्वाली लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।

संजीव जरियाल के निधन से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। स्थानीय स्तर पर भी इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया जा रहा है। पलौहड़ा पंचायत के प्रधान डॉ. रजिन्दर जरियाल ने दुख जताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU में फीस बढ़ोतरी पर बवाल! ABVP ने शुरू की भूख हड़ताल, कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के विरोध में एबीवीपी ने आंदोलन तेज कर दिया है। छात्रों ने आक्रोश रैली निकाली और कुलपति कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की।

HPBOSE का बड़ा फैसला! पुनर्मूल्यांकन में पात्र 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर परीक्षा के आवेदन शुरू

HPBOSE ने मार्च-2026 की 10वीं और 12वीं परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण में पात्र विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिना विलंब शुल्क 6 अगस्त और विलंब शुल्क के साथ 10 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं।

हिमाचल में पिस्तौल दिखाकर महिला से लूट! मदद के बहाने आया युवक, फिर वारदात को देकर हुआ फरार

ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र में मदद के बहाने पहुंचे बाइक सवार युवक ने महिला को पिस्तौल दिखाकर सोने की बालियां लूट लीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Kangra: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! कोल्ड ड्रिंक समझकर पी ली कीटनाशक दवा, 6 दिन की जंग के बाद 15 वर्षीय किशोरी की मौत

कांगड़ा जिले में 15 वर्षीय किशोरी ने गलती से कोल्ड ड्रिंक समझकर कीटनाशक दवा पी ली। छह दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।