Kangra: शिवनगर कॉलेज में सृजनोत्सव 2025-26 की धूम, लोक नृत्य, गायन और नुक्कड़ नाटक से छात्रों ने मोहा मन

Date:

--Advertisement--

जयसिंहपुर में स्थित राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन (CSCA) इकाई द्वारा सृजनोत्सव 2025-26 का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम से किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह रहीं।

अपने संबोधन में डॉ. संगीता सिंह ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय शिवनगर हमेशा से छात्रों के समग्र विकास के लिए एक पोषक वातावरण प्रदान करता आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन यह याद दिलाते हैं कि शिक्षा केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का भी माध्यम है।

CSCA की प्रधान देवांशी ने महाविद्यालय में हुए विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए प्राचार्य का आभार जताया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें लोक नृत्य की एकल और समूह प्रस्तुतियों के साथ-साथ गायन गतिविधियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नाट्य मंडली द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के दौरान 26 और 27 दिसंबर को राजपुर महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रगान के साथ सृजनोत्सव 2025-26 का समापन हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।