Kangra: गरीबी नहीं बनी बाधा: 12वीं आर्ट्स में प्रदेश में 6वां स्थान लाने वाले अभय चौधरी को मिला सम्मान और प्रोत्साहन राशि

Date:

--Advertisement--

तकिपुर पंचायत के कोपर लाहड़ गांव निवासी अभय चौधरी ने अपनी मेहनत और लगन से 12वीं आर्ट्स कक्षा में प्रदेश स्तर पर छठा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभय ने यह उपलब्धि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकिपुर से प्राप्त की है। इस सफलता पर चौधरी फाउंडेशन नगरोटा के अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने अभय चौधरी को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

अभय चौधरी अंत्योदय गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता का निधन तब हो गया था जब अभय महज ढाई साल के थे। इसके बाद से उनकी माता ही परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालते हुए अभय का पालन-पोषण कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अभय ने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे परिस्थितियां आड़े नहीं आतीं।

वर्तमान में अभय चौधरी धर्मशाला कॉलेज में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रयासरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें प्रेरणास्रोत के रूप में देख रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल महेंद्र, घृत बाहती चांहग महासभा नगरोटा बगवां के अध्यक्ष राज कुमार नंबरदार, चंद्र कुमार और मनोज कुमार ठारू भी उपस्थित रहे। सभी ने अभय चौधरी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके संघर्ष की सराहना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।