Twin Toppers Story: शिमला की जुड़वां बहनों ने ICSE 10वीं में मचाया धमाल, 99% से ज्यादा अंक लेकर रचा इतिहास

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश से एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई है, जहां जुड़वां बहनों अविशा स्याल और सिरिशा स्याल ने ICSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है। दोनों बहनों ने क्रमशः 99.4 प्रतिशत और 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप स्थान प्राप्त किया है। ये दोनों शिमला के प्रतिष्ठित ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स की छात्राएं हैं।

अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए अविशा और सिरिशा ने कहा कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय उनके माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल को जाता है, जिन्होंने उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि जिज्ञासु बने रहना, निरंतर मेहनत करना, खेलों के लिए समय निकालना और आपसी तालमेल उनकी सफलता की कुंजी रहा।

दोनों बहनों ने यह भी बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कोई सख्त टाइमटेबल नहीं बनाया, लेकिन रोजाना होमवर्क पूरा करना और नियमित रिवीजन करना उनकी आदत में शामिल था। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि वे मेहनत और निरंतरता बनाए रखें।

पढ़ाई के साथ-साथ अविशा और सिरिशा खेलों में भी सक्रिय हैं। वे अपने स्कूल की बास्केटबॉल और टेबल टेनिस टीम की सदस्य हैं और गिटार बजाने का भी शौक रखती हैं। डॉक्टर कार्तिक स्याल और डॉक्टर गीतिका स्याल की बेटियां अविशा और सिरिशा भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।