Shimla: सरकारी स्कूल में प्रवक्ता पर नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शिक्षा के पवित्र स्थल स्कूल में शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यह घटना शिमला के सुन्नी पुलिस थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की है, जहां अंग्रेजी के 46 वर्षीय प्रवक्ता पर एक 15 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने अनुचित तरीके से उसे छूने की कोशिश की।

Advertisement – HIM Live Tv

पीड़ित छात्रा द्वारा यह घटना अपने सहपाठियों को बताई गई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन को सूचित किया गया। विद्यालय की सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी ने मामले की जांच की और पुष्टि के बाद प्रधानाचार्य ने सुन्नी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पोक्सो अधिनियम की धारा 10 व बीएनएस की धारा 75(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement – HIM Live Tv

मामला दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग ने भी इस घटना पर संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक के निलंबन की संभावना जताई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा सूरियां में विशाल रक्तदान शिविर, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

नगरोटा सूरियां के शगुन पैलेस में विश्व हिंदू परिषद की ओर से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। चंबा-कांगड़ा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रक्तदाताओं और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर का शानदार प्रदर्शन, G.S.S.S. बोह को दोनों सेटों में हराकर राउंड-2 क्वार्टर फाइनल जीता; सेमीफाइनल में एंट्री

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर ने जोनल लेवल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 के अंडर-19 लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राउंड-2 क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Kangra: शाहपुर में ₹1,500 के वादे को लेकर प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब और हिसाब

शाहपुर के लपियाना बाजार में ₹1,500 प्रति माह देने के वादे को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महिलाओं से किए गए वादे पर जवाब और हिसाब देने की मांग की।

Kangra: डिग्री कॉलेज रिड़कमार में फ्रेशर पार्टी का जलवा, पायल बनीं मिस फ्रेशर तो उदय ठाकुर ने जीता मिस्टर फ्रेशर का खिताब

डिग्री कॉलेज रिड़कमार में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पायल को मिस फ्रेशर और उदय ठाकुर को मिस्टर फ्रेशर चुना गया, जबकि शीतल मिस पर्सनैलिटी और विशेष मिस्टर हैंडसम बने।