Shimla: शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी: मिशन क्लीन-भरोसा के तहत 39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस ने “मिशन क्लीन-भरोसा” मुहिम के तहत बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने 39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में एक पंजाब के लुधियाना का निवासी है, जबकि दूसरा शिमला का स्थानीय रहवासी है।

पुलिस ने यह कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के कार्ट रोड में की। तलाशी के दौरान दीपक उर्फ दीपू (29), निवासी कृष्णा नगर शिमला, और गुरसिमरण सिंह (22), निवासी हाउस नंबर 41, बाजरा मोहल्ला, लुधियाना, पंजाब से 38.980 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

शिमला के एसएसपी संजीव गांधी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है और इनके मोबाइल फोन व बैंक खातों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।