Shimla: ओशिन शर्मा का संदेश: नशे से दूर रहो, लक्ष्य ऊंचा रखो और देश के लिए कुछ करो

Date:

--Advertisement--

शिमला शहरी की नई एसडीएम ओशिन शर्मा ने कहा कि नशे में कुछ नहीं रखा है, जीवन में अपने लक्ष्य को ऊंचा रखना चाहिए, तभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है और युवा वर्ग को चाहिए कि सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें और उसे पाने की दिशा में आगे बढ़ें। साथ ही युवाओं को समाज और देश के लिए कुछ करने की इच्छा भी प्रबल रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है, इसलिए स्कूलों और कॉलेजों में विशेष रूप से युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। ओशिन ने कहा कि वह एक अधिकारी के तौर पर नहीं, बल्कि बड़ी बहन की तरह युवाओं को समझाएंगी। उन्होंने माना कि शिमला शहरी में चुनौतियां अधिक हैं, क्योंकि यहां ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में विविध प्रकार के लोग रहते हैं और पर्यटकों की भी भीड़ रहती है। ऐसे में उनका मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में लॉ एंड आर्डर को बनाए रखना होगा।

ओशिन शर्मा ने अपने संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकारी नौकरी के लिए उन्होंने कई प्रयास किए और कई परीक्षाएं दीं। एक बार वह सिविल सर्विसेज के चयन के बेहद करीब पहुंच गईं लेकिन मात्र 5 अंकों से पीछे रह गईं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और वर्ष 2019 में बीडीओ पद के लिए उनका चयन हो गया। उनकी पहली तैनाती नग्गर, कुल्लू में असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ के रूप में हुई थी। बीडीओ बनने के बाद भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और दूसरे प्रयास में हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस परीक्षा) में 10वीं रैंक के साथ चयनित हुईं।

ओशिन शर्मा ने बताया कि बचपन में उनका सपना डॉक्टर बनने का था। कॉलेज के दिनों में वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहीं। बाद में पढ़ाई में उनकी रुचि और परिवार के मार्गदर्शन से उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी का निर्णय लिया। ओशिन ने पंजाब यूनिवर्सिटी से कैमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

युवाओं को प्रेरित करने का कार्य भी ओशिन शर्मा कर रही हैं। हाल ही में उन्हें लाडली फाउंडेशन ने ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। वह एचएएस परीक्षा क्रैक करने के टिप्स और ट्रिक्स भी युवाओं के साथ साझा करती हैं। ओशिन का कहना है कि युवाओं को असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।