Shimla: शिमला में नगर निगम बनाएगा नया गेस्ट हाउस, केएनएच अस्पताल के पास तय हुई जमीन

Date:

--Advertisement--

शिमला नगर निगम सरकारी जमीन पर अपना गेस्ट हाउस बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए प्रशासन ने केएनएच अस्पताल के समीप खाली पड़ी जमीन को चिह्नित कर लिया है। वीरवार को मेयर सुरेंद्र चौहान ने निगम अधिकारियों और पार्षदों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को जमीन के राजस्व दस्तावेज निकालने और निर्माण के लिए एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम इस गेस्ट हाउस के निर्माण से अपनी आय बढ़ाने की योजना बना रहा है। इससे शहर में आने वाले पर्यटकों और अन्य सरकारी अधिकारियों को ठहरने की सुविधा मिलेगी, साथ ही निगम को आर्थिक लाभ होगा। प्रशासन ने इस परियोजना की आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

इसके अलावा, मेयर सुरेंद्र चौहान ने ओक ओवर के समीप बन रही 15 वाहनों की पार्किंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पार्किंग स्थल के किनारे रेलिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि यह अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

नगर निगम अपने आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के बजट की तैयारियों में जुटा है। इस बार निगम की प्राथमिकता अपनी आय के संसाधनों को बढ़ाने पर होगी। निगम अपनी संपत्तियों, दुकानों और जमीन की लीज मनी से लंबित वसूली को सुधारने के लिए कदम उठा रहा है। इसके साथ ही, शहर में उपलब्ध लैंड बैंक पर व्यावसायिक भवनों के निर्माण की योजना भी बजट में शामिल की जाएगी ताकि नए राजस्व स्रोत विकसित किए जा सकें।

मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि बजट को लेकर सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठकें शुरू की जा रही हैं। इन बैठकों में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि आम जनता पर वित्तीय बोझ डाले बिना आय के नए साधन कैसे विकसित किए जा सकते हैं। प्रशासन ने सभी विभागों से उनकी वार्षिक आय और व्यय का विस्तृत ब्यौरा मांगा है, जिसे शुक्रवार को होने वाली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।