Shimla: कोटखाई में एनडीपीएस केस में तीन और गिरफ्तारी, चिट्टा कनेक्शन की परतें खुलने लगीं

Date:

--Advertisement--

कोटखाई पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और युवकों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां पहले से दर्ज मामले की गहराई से जांच करने के बाद की गई हैं। पुलिस ने वित्तीय लेन-देन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन युवकों की संलिप्तता को उजागर किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी कोटखाई अंकुश ठाकुर ने किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल शर्मा (32), निवासी बांदली, डाकघर प्रेमनगर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला; हर्ष धांटा (30), निवासी मगाओटा, डाकघर कायना, तहसील जुब्बल, जिला शिमला; और अनिकेत ब्रागटा (26), निवासी गोरली, डाकघर मरावग, तहसील चौपाल, जिला शिमला शामिल हैं।

यह मामला 5 जुलाई 2025 को गुम्मा पार्किंग क्षेत्र में सामने आया था, जब पुलिस ने गश्त और चैकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक कार (HP21C-3391) को रोका। कार की तलाशी में पुलिस को 15.61 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ था। उस समय कार में सवार रोबिन धीमान, निवासी बहिना, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब मामले की आगे जांच की तो उसमें इन तीन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, डिजिटल गतिविधियों और पैसों के लेन-देन की गहन जांच के बाद इनकी भूमिका की पुष्टि की। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है, जो मादक पदार्थों की तस्करी में साजिश से जुड़ी है।

अब तक इस मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान करने की प्रक्रिया में लगी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 21 और 22 अक्तूबर को बिजली कटौती, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

धर्मशाला में 21 और 22 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें दोनों दिन किन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: रैत में 5 करोड़ के राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की नींव, पुराने स्कूल पहुंचे केवल सिंह पठानिया तो भावुक हुए; बोले- विद्यार्थियों को...

रैत में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। पुराने विद्यालय में पहुंचे पठानिया विद्यार्थी जीवन की यादों को लेकर भावुक हुए।

Kangra: धर्मशाला में नवंबर में हो सकता है विधानसभा का शीतकालीन सत्र, शाहपुर दशहरा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कहा कि धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर में आयोजित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने दशहरा उत्सव के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

Kangra: शाहपुर में एंटी-चिट्टा वाकाथॉन से नशे के खिलाफ बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने का किया ऐलान

शाहपुर में चिट्टे के खिलाफ एंटी-चिट्टा वाकाथॉन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ जनभागीदारी का आह्वान किया और शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की।