Shimla: शिमला में लापता डेंटल डॉक्टर का नाले में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद गहराया रहस्य

Date:

--Advertisement--

शिमला शहर में एक डेंटल डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। संदिग्ध हालात में हुई इस मौत को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और अब मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह राजधानी शिमला में लिफ्ट के समीप अतुल्य पार्किंग के पास कृष्णानगर क्षेत्र में एक नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चक्कर क्षेत्र निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई है, जो पेशे से डेंटल डॉक्टर थे और शिमला के माल रोड पर अपनी प्रैक्टिस करते थे। बताया जा रहा है कि पंकज गुप्ता पिछले कई दिनों से लापता थे, जिसको लेकर परिजनों ने पहले ही पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल की स्थिति और शव की हालत को देखते हुए पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि डॉक्टर की मौत किसी हादसे के कारण गिरने से हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

एसएसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक परिस्थितियों समेत अन्य सभी पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।