Shimla: नए साल से पहले सुक्खू कैबिनेट की बड़ी बैठक, रोपवे से लेकर शिक्षकों और पंचायत चुनाव पर हो सकता है बड़ा फैसला

Date:

--Advertisement--

प्रदेश सरकार नए साल से पहले अहम फैसलों की तैयारी में है। इसी कड़ी में 30 दिसंबर को राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में तारादेवी-शिमला रोपवे परियोजना और 100 सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों का अलग सब कैडर बनाने के प्रस्ताव पर फैसला हो सकता है। पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने भर्ती निदेशालय से विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा था। अब उसी आधार पर कुछ विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की स्वीकृति भी दी जा सकती है।

इसके अलावा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर भी कैबिनेट में प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सरकार पंचायत चुनाव के कार्यकाल को कुछ महीनों के लिए बढ़ाने और प्रशासक नियुक्त करने का फैसला कर सकती है।

तारादेवी-शिमला रोपवे परियोजना लंबे समय से सिंगल टेंडर की समस्या के चलते अटकी हुई है। प्रशासनिक नियमों के अनुसार किसी भी परियोजना के लिए कम से कम तीन निविदाएं आना जरूरी होता है, लेकिन इस परियोजना में बार-बार एक ही कंपनी भाग ले रही है। ऐसे में परियोजना में हो रही देरी को खत्म करने के लिए सरकार कैबिनेट में इस पर विशेष मंजूरी दे सकती है। करीब 2,150 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए विश्व समुद्रा कंपनी क्वालीफाई हुई है।

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू 27 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश से पूर्व सांसद और सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रतिभा सिंह भी बैठक में भाग लेंगी। वहीं मुख्यमंत्री शुक्रवार को कांगड़ा जिले की इंदौरा विधानसभा में आयोजित इंदौरा उत्सव-2025 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और दोपहर बाद शिमला लौट आएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।