‘चिट्टा को ना, जिंदगी को हां’! शिमला रिज पर 5 जून को दौड़ेगा हिमाचल, 51 हजार रुपये तक जीतने का मौका

Date:

--Advertisement--

नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश पुलिस 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन-2026 का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत सुबह 6:30 बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। इस आयोजन में युवा, विद्यार्थी, परिवार, शिक्षण संस्थान, सरकारी विभाग, स्वयंसेवी संगठन, महिला मंडल, खेल संगठन और आम नागरिक भाग लेंगे।

मैराथन का मुख्य संदेश “चिट्टा को ना, जिंदगी को हां” रखा गया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस का मानना है कि यह अभियान युवाओं को नशामुक्त जीवन, फिटनेस, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान एंटी-चिट्टा जन आंदोलन पर आधारित लघु फिल्म और पर्यावरण जागरूकता प्रस्तुति भी दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में नशामुक्त हिमाचल, युवा सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा करेंगे।

सुबह 5:30 बजे से प्रतिभागियों के आगमन और पंजीकरण की जांच प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद वार्मअप गतिविधियां, हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ की प्रस्तुति और नशामुक्त एवं स्वच्छ पर्यावरण की शपथ दिलाई जाएगी। दस किलोमीटर मिनी मैराथन सुबह 6:30 बजे और तीन किलोमीटर ड्रीम रन सुबह 6:40 बजे शुरू होगी। मुख्य समारोह सुबह 9:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें पुलिस महानिदेशक, पर्यावरण विभाग के सचिव और जनगणना कार्य निदेशक भी उपस्थित रहेंगे।

दस किलोमीटर मिनी मैराथन पुरुष और महिला वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं तीन किलोमीटर ड्रीम रन में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपये रखा गया है। सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल और टी-शर्ट भी प्रदान की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा, PIT NDPS Act के तहत दो आदतन अपराधी जेल भेजे गए

नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए PIT NDPS Act, 1988 के तहत दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर जिला कारागार धर्मशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। दोनों आरोपियों पर हेरोइन (चिट्टा) तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

Kullu: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, आनी और निरमंड के सभी स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद

कुल्लू जिले के आनी और निरमंड उपमंडलों में भारी बारिश और रेड अलर्ट के चलते 21 जुलाई 2026 को सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

Kangra: स्कूल-कॉलेज बंद, लेकिन HPU और IGNOU की परीक्षाएं होंगी तय समय पर, DC ने जारी किया नया आदेश

कांगड़ा में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, लेकिन HPU और IGNOU की निर्धारित परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने संशोधित आदेश जारी कर छात्रों को बड़ी राहत दी है।

Himachal: अब परिवार की हर पात्र महिला को मिल सकते हैं 1500 रुपये महीने, सरकार कर रही बड़ा बदलाव

हिमाचल प्रदेश सरकार इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता मिल सकती है।