Shimla: 2 सड़क हादसों में शिक्षक और कपड़ा व्यापारी की मौत, 2 बच्चे घायल

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक शिक्षक और एक कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं।

पहला हादसा जतोग थाने के तहत हुआ, जहां एक शास्त्री अध्यापक अपनी ड्यूटी के बाद क्वार्टर जा रहा था। यह घटना चनोग पंचायत के कफलेट गांव के पास शाम करीब 4:30 बजे हुई। 40 वर्षीय पवन देव, जो गांव लोहारघाट का निवासी था, की गाड़ी लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पवन को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दो बेटे भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सायरी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को सूचित कर दिया है। एएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

दूसरा हादसा चौपाल उपमंडल के दिऊंदर में खिड़की के पास हुआ, जहां एक वैगनार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। चौपाल पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, नितीश चौहान ने बताया कि वह खिड़की में अपने निजी कार्य से मौजूद था, तभी एक वैगनार (एचपी 08सी-1777) चौपाल से शिमला की दिशा में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक, सुनील भिमटा, जो चईंजन गांव का निवासी था, कपड़ों की दुकान चलाता था। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिवार को 20,000 रुपए की फौरी राहत दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में देर रात बड़ा हादसा! 53 मील पुल से खड्ड में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो लोगों की मौत, चालक लापता

कांगड़ा जिले में पंजाब से पालमपुर जा रहा गेहूं से लदा ट्रक 53 मील पुल की रेलिंग तोड़कर खड्ड में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

धर्मशाला से उठा बड़ा ऐलान! तिब्बती यूथ कांग्रेस ने वैश्विक चेन प्रदर्शन तेज करने की घोषणा, UN से कार्रवाई की मांग

धर्मशाला स्थित तिब्बती यूथ कांग्रेस ने तिब्बती कार्यकर्ता लोबगा रांगजेन के आत्मदाह के बाद वैश्विक चेन प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया मिलने तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

PGI से 3 माह की बच्ची का इलाज कर लौट रहा था परिवार, चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5...

चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार पीजीआई चंडीगढ़ से तीन माह की बच्ची का इलाज कराकर लौट रहा था, तभी कार गहरी खाई में गिर गई।

हिमाचल में मानसून का कहर! 9 बार फटे बादल, ₹1,000 करोड़ का नुकसान, 108 सड़कें बंद और भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान अब तक नौ बार बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से करीब ₹1,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। 108 सड़कें बंद हैं और मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।