कुल्लू: शीतला माता मंदिर में सोने के आभूषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Date:

--Advertisement--

कुल्लू: कल रात, कुल्लू के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक शीतला माता मंदिर में चोरों ने सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोर माता की मूर्ति के ऊपर लगे सोने के छत्र और आंखें चुरा ले गए हैं। यह घटना शरद नवरात्रों के दौरान हुई, जब श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भारी रोष पैदा हो गया है।

चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश करते और चोरी करते हुए देखा गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले भी शीतला माता मंदिर में दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन चोरों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने कुल्लू शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की है। शरद नवरात्रों के दौरान हुई इस वारदात के चलते श्रद्धालुओं में निराशा और गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में कपड़े की दुकान में चोरी का खुलासा, चंबा से आरोपी गिरफ्तार; FIR में BNS की इन धाराओं में केस दर्ज

कांगड़ा के होशियारपुर रोड स्थित कपड़े की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी शुक्रदीन को चंबा से गिरफ्तार किया है। थाना कांगड़ा में FIR No. 167/2026 के तहत BNS की धारा 331(4), 305 और 3(5) में केस दर्ज किया गया है।

कांगड़ा में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, बस से 15.85 ग्राम हेरोइन बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने गज पुल राजोल के पास नाकाबंदी के दौरान बस HP-68B-0147 से 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने नूर मोहम्मद उर्फ बांसुरी और मोहन बहादुर उर्फ मोनु को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

हिमाचल में 11 दिसंबर से पहले हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, सुक्खू ने दिए संकेत; विभागों में फेरबदल पर भी चर्चा

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संकेत दिए हैं कि 11 दिसंबर से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल को लेकर भी चर्चा जारी रहने की बात कही है। फिलहाल नए मंत्रियों के नाम और विस्तार की तारीख तय नहीं की गई है।

हिमाचल में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, 3 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं; UPI और ATM चलते रहेंगे

हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने बताया कि UPI, ऑनलाइन बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI योजना वापस लेने समेत कई मांगें उठाई हैं।