Kangra: बच्चों के सोशल मीडिया पर बैन को लेकर शांता कुमार का बड़ा बयान, बोले- बचपन छीन रही है तकनीक, भारत को लेना चाहिए ऑस्ट्रेलिया से सबक

Date:

--Advertisement--

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने बच्चों के भविष्य और सोशल मीडिया के असर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कुल 193 देश हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले एक बेहद अहम और साहसिक फैसला लेकर मिसाल पेश की है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। शांता कुमार ने इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नई तकनीक, मोबाइल और इंटरनेट ने जहां मानव जाति को कई सुविधाएं दी हैं, वहीं सबसे कीमती चीज बचपन को भी छीन लिया है। बचपन की मस्ती, शरारतें और वह बेफिक्र समय अब लगभग खत्म हो चुका है। शांता कुमार ने कहा कि आज दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट ही यही है कि बचपन लुप्त होता जा रहा है।

इस संदर्भ में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के फैसले को ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों के साथ अक्सर एक गीत गुनगुनाया करते थे, जिसमें बचपन की मासूमियत और आनंद की बात होती है। लेकिन आज की पीढ़ी न कागज की किश्ती जानती है और न ही उस बेफिक्र बचपन का आनंद। उनके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने अपने देश में बचपन को वापस लाने की दिशा में पहल की है, जबकि यह कदम सबसे पहले भारत को उठाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अब दुनिया के सभी देशों को इस गंभीर विषय पर ठोस निर्णय लेना चाहिए।

शांता कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध अश्लील सामग्री पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में फेसबुक देखते-देखते अचानक ऐसी आपत्तिजनक और शर्मनाक सामग्री सामने आ जाती है, जिसे देखकर कोई भी व्यक्ति असहज हो जाए। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस तरह की सामग्री बच्चों की आंखों के सामने भी आ रही है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद अश्लील और घटिया कंटेंट को तुरंत हटाया जाए। शांता कुमार ने कहा कि जिस उम्र में बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाने चाहिए, उसी उम्र में उन्हें इस तरह की सामग्री दिखाना न केवल अपराध है, बल्कि घोर लापरवाही और मूर्खता भी है। उन्होंने समाज और सरकार दोनों से इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचने और ठोस कदम उठाने की अपील की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।