Himachal: नौणी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बेटियों का जलवा, 12 में से 9 गोल्ड मेडल छात्राओं के नाम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नौणी स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को 14वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। इस मौके पर बेटियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दीक्षांत समारोह में खास पहचान बनाई। राज्यपाल ने कुल 12 स्वर्ण पदक प्रदान किए, जिनमें से 9 स्वर्ण पदक छात्राओं ने अपने नाम किए। इसके अलावा 518 मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और औद्यानिकी व वानिकी संकाय के 855 विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की गईं।

डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव नहीं होता, बल्कि यह किसानों, समाज और राष्ट्र के प्रति नई जिम्मेदारियों की याद भी दिलाता है। उन्होंने उच्च मूल्य वाली फसलों जैसे ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो, ब्लूबेरी, मैकाडामिया नट और कॉफी के प्रोत्साहन के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। साथ ही रसायनिक खेती पर निर्भरता कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की विश्वविद्यालय की पहल को भी महत्वपूर्ण बताया।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन पर भी चिंता जाहिर की और युवाओं से ‘नशा मुक्त हिमाचल’ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा नशा विरोधी जागरूकता अभियानों में हजारों छात्रों और किसानों को जोड़ना सराहनीय है। राज्यपाल ने यह भी घोषणा की कि अगले वर्ष से नशा विरोधी अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर चंदेल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग में विश्वविद्यालय को कृषि श्रेणी में 20वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि आईआईआरएफ रैंकिंग में यह 11वें स्थान पर रहा। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के शोध कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान ने अब तक 334 शोध प्रकाशन, 10 पेटेंट और 11 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समझौता ज्ञापन हासिल किए हैं।

समारोह के मुख्य वक्ता और कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड, भारत सरकार के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय आत्मनिर्भरता और ईमानदारी की परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से औद्यानिकी, एग्रोफोरेस्ट्री, बायोफ्यूल और बायोप्लास्टिक जैसे क्षेत्रों में वैल्यू-एडेड उत्पादों के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रकाशन सामग्रियों का विमोचन भी किया। समारोह में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सचिव उद्यान विभाग सी. पॉलरासू, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, कुलसचिव सिद्धार्थ आचार्य सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, सीनेट सदस्य, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

दीक्षांत समारोह में यामिनी ठाकुर, आयुष शर्मा, आकांक्षा चंबयाल, अंजलि कुमारी, उज्जवल वर्मा, युक्ति नारंग, सभ्या पठानिया, नेहा मिश्रा, पंकज ठाकुर, पारुल सैणी, कृतिका ठाकुर और उज्जवल वर्मा को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।