Kangra: 2 किलोमीटर पैदल चलकर दुर्गम गांव जांवली पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, प्रभावित परिवारों को दी राहत का भरोसा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 21 दिसंबर 2025। शाहपुर के विधायक और उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांव जांवली का दौरा किया। उन्होंने लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर गांव तक पहुंचा और भारी वर्षा से प्रभावित आठ परिवारों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को वन अधिकार नियमों के तहत शीघ्र भूमि अलॉट करने का भरोसा दिलाया और संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इससे पहले विधायक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करेरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यालय परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सुरक्षा दीवार का शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए क्लस्टर प्रणाली लागू कर रही है। इसके माध्यम से विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों जैसे प्रयोगशालाओं, खेल मैदानों और पुस्तकालयों का बेहतर उपयोग कर विद्यार्थियों को उन्नत शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

विधायक ने कहा कि वार्षिकोत्सव शिक्षा प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा है, जिससे अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी मिलती है और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास व प्रतिभा का विकास होता है। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। घेरा से सुक्कुघाट, चमियारा व भितलु सड़क का 2.83 करोड़ रुपये से निर्माण कार्य प्रगति पर है। सल्ली से खड़ी बही सड़क पर भूस्खलन से हुए नुकसान की मरम्मत में 3.43 करोड़ रुपये व्यय हो रहे हैं और लोक निर्माण विभाग को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा घेरा से वरनेट सड़क पर 2.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार ने मुख्य अतिथि और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नीरज जसवाल, एसडीओ जल शक्ति विभाग रज्जाक मोहम्मद, एसडीओ विद्युत विभाग आशीष शर्मा, जिला परिषद सदस्य रितिका, उपप्रधान करेरी और खड़ी बही के प्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का की भाजपा विधायक दल की बैठक में अहम मौजूदगी, सदन में जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाने पर बनी...

नूरपुर विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही, जनहित के मुद्दों और हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई।

हिमाचल के हजारों TGT शिक्षकों को झटका, 2006-07 नियुक्तियों का विशेष वरिष्ठता लाभ वापस; पदोन्नति पर भी पड़ सकता है असर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 2006 और 2007 में नियुक्त टीजीटी शिक्षकों को दिए गए विशेष वरिष्ठता लाभ वापस ले लिए हैं। हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में अंतिम वरिष्ठता सूची में संशोधन किया गया है, जिससे शिक्षकों की पदोन्नति और सेवा संबंधी दावों पर असर पड़ सकता है।

Himachal: एक लाख रुपये की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगी थी रकम

सोलन के बरोटीवाला पटवार सर्कल में विजिलेंस ब्यूरो ने महिला पटवारी ललिता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि लैंड वेल्यू प्रमाण पत्र बनाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी।

विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल का जवाब, 414 एड्स नियंत्रण कर्मियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव...

हिमाचल प्रदेश में एड्स नियंत्रण संस्थाओं के तहत काम कर रहे 414 कर्मचारियों के नियमितीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने विधानसभा में यह जानकारी दी। वहीं, आशा वर्करों के नियमितीकरण या विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन को लेकर भी सरकार ने कोई नीति नहीं होने की बात कही है।