Kangra: हिमाचल की आत्मा है सहकारिता: 20 लाख लोग जुड़े, 50 हजार करोड़ का कारोबार, मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा दावा

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 20 दिसंबर। पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने सहकार प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हिमाचल प्रदेश सहकारिता नीति-2025 का अनावरण किया। नीति का शुभारंभ एक संक्षिप्त वीडियो के माध्यम से किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहकारिता आंदोलन का जन्मदाता रहा है और इस क्षेत्र को दिशा देने में राज्य की ऐतिहासिक भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सहकारिता पर हर घर का भरोसा है और इसकी शुरुआत ऊना से मियां हीरा सिंह ने की थी। वर्ष 1906 में ऊना में ही प्रदेश की पहली पंजीकृत सहकारी समिति बनी थी।

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि आज प्रदेश में सहकारिता का करीब 50 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक साम्राज्य है, जिससे लगभग 20 लाख लोग जुड़े हुए हैं। सहकारिता केवल एक वित्तीय व्यवस्था नहीं, बल्कि सामूहिक स्वामित्व का सशक्त मॉडल है, जहां हर सदस्य मालिक होता है। सहकारिता से जुड़े हिमकैप्स जैसे संस्थान नर्सिंग और लॉ कॉलेज चला रहे हैं, जिनसे निकले छात्र नर्स, वकील और जज बनकर समाज की सेवा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन हिमाचल की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। राज्य सरकार इसे आत्मनिर्भर और समावेशी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख माध्यम बना रही है। प्रदेश में सहकारिता आंदोलन का इतिहास 125 वर्षों से अधिक पुराना है। वर्तमान में 5730 सहकारी समितियां कार्यरत हैं, जिनसे करीब 19 लाख सदस्य जुड़े हैं। बीते तीन वर्षों में 900 नई सहकारी समितियां पंजीकृत की गई हैं और 20,690 पंचायतें सहकारी नेटवर्क से जुड़ चुकी हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से कृषि, दुग्ध, बैंकिंग और उपभोक्ता क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। प्रदेश में 2294 कृषि सहकारी समितियां और 10 सहकारी बैंक सक्रिय हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में 1082 दुग्ध सहकारी समितियां काम कर रही हैं, जिनमें महिलाओं की भागीदारी अहम है।

डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पीएसीएस के कंप्यूटरीकरण, ई-पेक्स, एम-पेक्स, सीएससी से जोड़ने और जीआईएस आधारित निगरानी प्रणाली को लागू किया जा रहा है। अब तक 1125 पेक्स गो-लाइव हो चुकी हैं और मार्च 2026 तक सभी पेक्स के पूर्ण डिजिटलीकरण का लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहकारिता नीति-2025 राष्ट्रीय सहकारिता नीति के अनुरूप तैयार की गई है, जिससे सहकारी संस्थाएं और अधिक सशक्त, पारदर्शी और आत्मनिर्भर बनेंगी। इससे ग्रामीण रोजगार, महिला और युवा सहभागिता, नवाचार और वित्तीय मजबूती को बढ़ावा मिलेगा।

समारोह में विधायक आशीष बुटेल, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ. अशोक पांडा, हिमफेड अध्यक्ष महेश्वर चौहान, वूलफेड अध्यक्ष मनोज कुमार, जेसीसीबी अध्यक्ष मुकेश शर्मा, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, नगर निगम पालमपुर के मेयर गोपाल चंद नाग, पंजीयक सहकारी सभाएं डीसी नेगी सहित कई गणमान्य अतिथि और अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।