Kangra: शाहपुर Indane गैस एजेंसी ने जारी किया नया LPG रूट चार्ट, जानें किस दिन आपके गांव पहुंचेगा सिलेंडर

शाहपुर: H.P.S.C.S.C. Ltd. की शाहपुर Indane गैस एजेंसी (शाहपुर-110271) ने जून 2026 के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरण का नया रूट चार्ट जारी कर दिया है। एजेंसी के अनुसार 6 जून से 17 जून 2026 तक विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-द्वार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

जारी शेड्यूल के अनुसार 6 जून को धारचंब, खातल, डोडल, थेहर और तलयाल में डिलीवरी की जाएगी। 8 जून को बस्सा, खरिड़ी, ताल और दरिणी, जबकि 9 जून को दरिणी, रिरकुमार, सल्ली और कनोल में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे। 10 जून को बोह, रूलेहड़, भालेड और पुहाड़ा, 11 जून को रैत, चंबी, टुंडू और थारू तथा 12 जून को बटेच, ललेटा, धनोटू, रक्कड़ भाग और धोधंब में सिलेंडर पहुंचाए जाएंगे।

इसी प्रकार 13 जून को धोधंब, कूथर, चरड़ी और दड़ियाला, 15 जून को भनाला, गोर्डा, पक्का टियाला, घेहड़ और कमलाहड़ी, 16 जून को रेहलू, थंबा और बोडूसरना तथा 17 जून को पट्टी, दुर्गेला, बसनूर और लंजोत में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।

एजेंसी इंचार्ज ने स्पष्ट किया है कि रूट में आवश्यकता अनुसार बदलाव संभव है। यह प्लांट से वाहन उपलब्ध होने और स्टॉक की स्थिति पर निर्भर करेगा। यदि किसी दिन का रूट निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो अगले दिन का रूट उसी दिन शुरू किया जा सकता है। वितरण कार्य सॉफ्टवेयर के सुचारू संचालन पर भी निर्भर रहेगा।

Advertisement

उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने गांव की निर्धारित तारीख पर घर पर उपलब्ध रहें ताकि समय पर सिलेंडर प्राप्त कर सकें। रूट में किसी भी बदलाव या अन्य जानकारी के लिए एजेंसी से संपर्क किया जा सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!