कुरुक्षेत्र दुष्कर्म मामले में बाल अधिकार आयोग सख्त, 5 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट और पीड़िता की सुरक्षा का ब्योरा

Date:

--Advertisement--

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कुरुक्षेत्र के चर्चित दुष्कर्म मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को निर्देश दिए हैं कि नाबालिग पीड़िता की सुरक्षा, गोपनीयता, आत्मसम्मान और संरक्षण से जुड़े सभी पहलुओं पर पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण की ओर से कुरुक्षेत्र के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। आयोग ने मामले को सनसनीखेज तरीके से प्रस्तुत किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पीड़िता के आत्मसम्मान और मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Advertisement

आयोग ने पुलिस प्रशासन से पीड़िता की सुरक्षा में तैनात कर्मियों और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा विवरण भी मांगा है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि पीड़िता के उपचार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

उपायुक्त को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल मंचों पर उपलब्ध ऐसी सभी सामग्री को तत्काल हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिनसे पीड़िता की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष पहचान उजागर होने की आशंका हो। इसके अलावा एक नर्स की पुत्री के संबंध में प्रसारित आपत्तिजनक टिप्पणियों और सामग्री को हटाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

आयोग ने इस संबंध में की गई कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है। आयोग का कहना है कि कुछ सार्वजनिक मंचों पर प्रसारित वीडियो और अन्य सामग्री में मामले से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे संवेदनशीलता और गोपनीयता प्रभावित हो सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

B.Ed अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार; 31 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट ने बीएड कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

हिमाचल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 HAS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त जिम्मा; देखें पूरी सूची

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 9 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Kangra: मानवता की मिसाल: पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने बोह आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, ₹10 हजार की राहत...

बोह घाटी आपदा के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने ₹10 हजार की आर्थिक सहायता दी। यह राशि नेशनल केवल हाईवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर के एमडी केवल शर्मा के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई।

Kangra: 32 लाख से 50 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, धर्मशाला साइबर पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; ₹14.70 लाख बरामद

धर्मशाला साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी निवेश ठगी के पांच मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹14.70 लाख की राशि बरामद की है। कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों ने कई राज्यों में छापेमारी की।