Kangra: प्रधानमंत्री के नशा मुक्त अभियान में चमका शाहपुर कॉलेज! हिमाचल के सिर्फ 4 कॉलेजों में मिली जगह, छात्रों ने लिया बड़ा संकल्प

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 2 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर उनके संबोधन का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिखाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने नशा उन्मूलन का संकल्प लिया और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश प्राप्त किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि हिमाचल प्रदेश से माय भारत पोर्टल और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से केवल चार महाविद्यालयों का चयन इस विशेष अभियान के लिए किया गया है, जिनमें राजकीय महाविद्यालय शाहपुर भी शामिल है। इसे महाविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Advertisement

इस अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Advertisement

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम योगदान देते हैं।

जिला एनएसएस समन्वयक डॉ. केशव कौशल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय पहल के लिए राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का चयन होना संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने स्वयंसेवियों से अपील की कि वे नशा मुक्ति का संदेश अपने परिवार, मित्रों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं तथा एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रो. संजीव कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. बेबी कुमारी, प्रो. हरीश कुमार, प्रो. सुरेन्द्र कुमार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के बड़ी संख्या में स्वयंसेवियों ने भाग लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: व्हीलचेयर लेकर गरीब परिवार के घर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, मां का मुफ्त इलाज करवाया, अब बेटे के उपचार का भी उठाया...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया व्हीलचेयर लेकर एक जरूरतमंद परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पहले मां का करीब 1.5 लाख रुपये की लागत वाला पेसमेकर मुफ्त लगवाया और अब तीन वर्षों से बिस्तर पर पड़े बेटे के इलाज का भी जिम्मा उठाने का भरोसा दिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी की धूम! जानिए किसने जीता मिस्टर और मिस फ्रेशर्स का खिताब

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग की फ्रेशर्स पार्टी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई। अभिनव भारद्वाज ने मिस्टर फ्रेशर्स और जाह्नवी ने मिस फ्रेशर्स का खिताब अपने नाम किया।

चंबा हाईवे पर ट्रक और बस की जोरदार टक्कर! कई किलोमीटर लंबा जाम, परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी भी फंसे

चंबा के भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और निजी बस की आमने-सामने टक्कर के बाद कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हादसे के कारण प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुल्लू में युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज, वारदात के समय थी नाबालिग; POCSO समेत गंभीर धाराओं में केस

कुल्लू में एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कथित घटनाओं के समय पीड़िता नाबालिग थी और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।