Kangra: शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, कमल पाधा ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के छतरी कॉलेज मैदान में स्थानीय क्लब की ओर से एक दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया और पूरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबला क्लब छतरी और हाइट इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम के बीच खेला गया, जिसमें हाइट इंजीनियरिंग कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर शाहपुर के प्रमुख कारोबारी कमल पाधा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं केवल प्रतिभा को मंच नहीं देतीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का भी संदेश देती हैं।

कमल पाधा ने स्थानीय छतरी क्लब की सराहना करते हुए कहा कि क्लब हर वर्ष कबड्डी, फुटबॉल और क्रिकेट जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जो बेहद प्रशंसनीय पहल है। उन्होंने कहा कि अपने स्तर पर इतने बड़े आयोजन करना आसान नहीं होता और इसके लिए क्लब के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।

Advertisement

उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि खेल नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन लगातार होते रहें तो आने वाली पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलेगी और समाज भी मजबूत होगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष जरासंध बिला सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।