Sarkaghat Municipal Election Update: वार्ड 2 में दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया, 25 प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह

Date:

--Advertisement--

नगर परिषद सरकाघाट के वार्ड सदस्यों के चुनावों के बीच नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्धारित तिथि पर वार्ड नंबर 2 (रामनगर) से दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं, जिससे चुनावी समीकरण में हल्का बदलाव देखने को मिला है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि जगदीश चंद और शकुंतला देवी ने अपना नामांकन वापस लिया है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब शेष 25 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि नगर परिषद सरकाघाट के लिए मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।

साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का उपयोग करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।

कांगड़ा में 12 साल से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, भवारना पुलिस ने घर से दबोचा; 2014 के केस में था वांटेड

कांगड़ा की भवारना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी विकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2014 के IPC धारा 381 के मामले में वांछित था और उसे अदालत में पेश किया गया।