Sirmaur: अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला शुरू होने से पहले गिरि नदी किनारे निभाई सदियों पुरानी परंपरा — शाही परिवार ने भगवान परशुराम की पालकी को दिया कंधा! 

Date:

--Advertisement--

रेणुका जी, सिरमौर: अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के शुभारंभ से पहले सदियों पुरानी परंपराएं एक बार फिर जीवंत हो उठीं। गिरि नदी के पवित्र तट पर शाही परिवार के सदस्यों ने देव अभिनंदन की रस्म निभाते हुए भगवान परशुराम जी की पालकी का स्वागत किया।

परंपरा के अनुसार, भगवान परशुराम जी की पालकी हर वर्ष जामू कोटी से मां रेणुका जी से मिलने के लिए आती है। इस वर्ष भी जब पालकी रेणुका पहुंची, तो सबसे पहले शाही परिवार के सदस्य कंवर अजय बहादुर सिंह ने गिरि नदी के तट पर स्वयं उपस्थित होकर पालकी का विधिवत अभिनंदन किया। उन्होंने न केवल भगवान परशुराम की पालकी को कंधा दिया, बल्कि विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की।

इसके बाद पालकी को पूरे श्रद्धा भाव के साथ ददाहू स्कूल मैदान तक ले जाया गया, जहां भक्तों की भीड़ ने जयकारों के बीच उनका स्वागत किया।

कंवर अजय बहादुर सिंह ने कहा, “यह परंपरा हमारे परिवार के लिए सम्मान और आस्था का प्रतीक है। हम हर वर्ष इस परंपरा को पूरे श्रद्धा भाव से निभाते हैं ताकि आने वाली पीढ़ियां भी हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रहें।”

उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की हार्दिक बधाई दी और सभी से आग्रह किया कि वे मेले में आकर मां रेणुका जी और भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।