Kangra: रोटारैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कंबल वितरण कर नए साल का आगाज किया।

Date:

--Advertisement--

हर कोई सराहनीय कार्य की कर रहे तारीफ

लोगों को नए साल की खुशियां गरीबों और असहाय लोगों के साथ मनाने का दिया संदेश

शाहपुर। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत के रोटरैक्ट क्लब द्वारा नव वर्ष के अवसर पर इस सर्द ऋतु में गरीब और असहाय लोगों की सेवा हेतु कंबल दान का सराहनीय कदम उठाया गया इस अभियान का आयोजन नव वर्ष के पहले दिन किया गया इस अभियान में असहाय लोगों को कंबल दान कर नव वर्ष की बधाई दी इस सामाजिक पहल के तहत क्लब के सदस्यों ने बनोई गगल (कुठमन के समीप), जबकि दुर्गेला स्थित राजकीय विद्यालय के पास कंबल दान किया गया। ठंड के मौसम में यह पहल इन असहाय और कुछ प्रवासी लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।

अभियान के दौरान रैत क्षेत्र में क्लब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें समोसे खिलाए। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर यह पहल और भी यादगार बन गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरैक्टर अभिनव राणा ने कहा कि रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट्स और पहल करता रहेगा। उन्होंने बताया कि क्लब पहले भी कंबल दान अभियान करता रहा है और आगे भी इस तरह की गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।

Also Read: द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोट्रैक्ट क्लब व एनएसएस की नशा विरोधी रैली, युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

इस सामाजिक सेवा अभियान में रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के अध्यक्ष रोटेरैक्टर अभिनव राणा, क्लब सचिव रोटेरैक्टर आशिता, उपाध्यक्ष रोटेरैक्टर तन्वी वर्मा सहित बोर्ड सदस्य और क्लब के अन्य सदस्य रोटेरैक्टर सुजल, रोटेरैक्टर अवंतिका ठाकुर, रोटेरैक्टर सतविंदर, रोटेरैक्टर कशिश चंदेल, रोटेरैक्टर याशिका और रोटेरैक्टर एकलव्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान, कबड्डी से क्रिकेट और हॉकी से शूटिंग तक रचा इतिहास; पढ़ें पूरी कहानी

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, शूटिंग, तलवारबाजी, बॉक्सिंग और पैरा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिरमौर, चंबा, मंडी, बिलासपुर और शिमला के इन खिलाड़ियों की सफलता की पूरी कहानी पढ़ें।

हिमाचल के मंडी में 20 वर्षीय युवक लापता, 24 अगस्त को घर से निकला था हर्ष; मां की सोने की बालियां भी साथ ले...

जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय हर्ष कुमार 24 अगस्त की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।