Kangra: नगरोटा में राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बाली ने बच्चों के सर्वांगीण विकास की सराहना की

Date:

--Advertisement--

नगरोटा, 10 दिसंबर: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल सुन्नी में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार राष्ट्र की नींव होते हैं।

आर.एस. बाली ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाएं और देश के जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने स्कूल प्रशासन और अभिभावकों को इस वार्षिक समारोह के आयोजन के लिए बधाई दी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

बाली ने शिक्षण संस्थान द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लगभग 600 अध्यापकों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षण के लिए विदेश दौरे पर भेजा गया है। उन्होंने नगरोटा में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘एंटी-चिट्टा’ अभियान का जिक्र करते हुए युवाओं और छात्रों से अपील की कि वे इस सामाजिक बुराई के खिलाफ सक्रिय रूप से भाग लें और अपने आस-पास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

आर.एस. बाली ने स्कूल के विकासात्मक कार्यों के लिए 2 लाख रुपये की राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने समारोह में मौजूद सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अभिषेक, समस्त स्कूल प्रशासन, अध्यापक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, अभिभावक और बच्चे उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।