Chamba: रावी किनारे कूड़ा फैंकने पर लगेगी रोक

Date:

--Advertisement--

चम्बा में रावी नदी को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ने एनएच किनारे हॉटस्पॉट स्थानों पर सीसीटीवी लगाने और लोहे के जाले लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अब कोई भी व्यक्ति रात के अंधेरे में चोरी-छिपे रावी को गंदा नहीं कर सकेगा। चम्बा शहर के साथ-साथ बालू, सुल्तानपुर, परेल और अन्य स्थानों पर जाले लगाने के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। लंबे समय से अवैध तरीके से रावी किनारे कूड़ा डंप किया जा रहा है।

प्राइवेट कार्यों के लिए टनों की मात्रा में मलबा भरमौर-पठानकोट एनएच पर सुल्तानपुर हेलीपैड, परेल, बालू पुल और बस स्टैंड के पास शीतला पुल के निकट फेंका जा रहा है। इससे रावी और उसकी सहायक नदियों का पानी दूषित हो रहा है। नियमों की अनदेखी कर नदियों के किनारे मलबा डंप किया जा रहा है।

लोहे के जाले लगाने की प्रक्रिया

सुल्तानपुर वार्ड की पार्षद सीमा कुमारी ने बताया कि हॉटस्पॉट स्थानों पर लोहे के जाले लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा, और यहां पर लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि ऐसे कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

अवश्यकता है जागरूकता की

रावी नदी के किनारे कूड़ा फेंकने की इस समस्या को समाप्त करने के लिए समुदाय को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। नगर परिषद का मानना है कि यदि लोग खुद अपनी जिम्मेदारी समझें तो रावी नदी को बचाना संभव है। इसके लिए स्थानीय निवासियों को सक्रिय रूप से इस मुद्दे पर चर्चा करनी होगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।