Kangra: ठारू वार्ड में जनता ने जताया भरोसा, 103 वोटों की बढ़त के साथ राजविन्द्र सिंह राणा बने पंचायत समिति सदस्य

Date:

--Advertisement--

रैत पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले ठारू निर्वाचन क्षेत्र संख्या-12 में हुए चुनाव में राजविन्द्र सिंह राणा ने शानदार जीत दर्ज की है। 31 मई 2026 को जारी प्ररूप-37 के अनुसार राजविन्द्र सिंह राणा को कुल 687 वोट प्राप्त हुए, जिसके साथ उन्होंने पंचायत समिति सदस्य पद पर कब्जा जमाया।

इस सीट पर कुल 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे और मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। राजविन्द्र सिंह राणा के बाद केवल शर्मा दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 584 वोट मिले। वहीं मोहिन्द्र सिंह को 548 और अंजना देवी को 528 वोट प्राप्त हुए। राजविन्द्र सिंह राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी केवल शर्मा को 103 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

चुनाव परिणामों के अनुसार इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3615 वैध मत पड़े। 19 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना, जबकि 129 मत अवैध घोषित किए गए। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3763 मत डाले गए।

निर्वाचन अधिकारी ने राजविन्द्र सिंह राणा, पुत्र श्री जयकृष्ण सिंह राणा, निवासी गांव एवं डाकघर दरूनोला, शाहपुर को विधिवत विजयी घोषित किया। उनकी जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: डेढ़ साल से कानून से बच रहा था आरोपी, बैजनाथ पुलिस ने आखिरकार दबोचकर भेजा जेल

बैजनाथ पुलिस ने उद्घोषित अपराधी तिलक राज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले में मार्च 2025 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

Kangra: बागडू पंचायत का बड़ा फैसला: किन्नरों की बधाई ₹2100 तय, नशे के कारोबारियों पर भी सख्त रुख

शाहपुर की बागडू पंचायत की पहली ग्राम सभा में कई अहम फैसले लिए गए। किन्नरों के लिए स्वैच्छिक बधाई राशि 2,100 रुपये तय की गई, जबकि नशे और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत, सरकार देगी 68 करोड़ का मुआवजा

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण से प्रभावित परिवारों के लिए हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी भूमि पर बने मकानों के लिए करीब 68 करोड़ रुपये का भवन मुआवजा दिया जाएगा।

हिमाचल में शराब माफिया पर बड़ा प्रहार: ट्रक से 519 पेटी अवैध बीयर बरामद, STF की कार्रवाई से मचा हड़कंप

एसटीएफ मंडी ने मलारी फोरलेन टनल के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 519 पेटी अवैध बीयर बरामद की है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।