Kangra: कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के स्वागत को शाहपुर मंडल तैयार, चगर क्षेत्र में बैठकों का दौर तेज

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा-चंबा के लोकप्रिय सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के प्रस्तावित दौरे को लेकर शाहपुर मंडल का चगर क्षेत्र पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। अपने प्रिय नेता के भव्य स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। चगर क्षेत्र के साथ-साथ चकिया, लपियाना, लंज और मनई क्षेत्रों में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है।

डॉ. राजीव भारद्वाज के कार्यकर्ताओं के साथ मिलन कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी भाजपा नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री राकेश चौहान और मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा ने स्वयं संभाली है। दोनों नेताओं के नेतृत्व में मंडल स्तर पर समन्वय बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, ताकि सांसद का यह दौरा पूरी तरह सफल हो सके।

कार्यक्रम की तैयारियों में मंडल महामंत्री कृपाल संधू, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण धीमान, ओंकार परमार, भाजपा उपाध्यक्ष संजू गुलेरी और उपाध्यक्ष सीमा चौधरी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश, बालकिशन, कमल मेहरा और बबलू सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज धीमान ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की कमान संभाल रखी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चगर क्षेत्र अपने सांसद के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ेगा और यह आयोजन क्षेत्र की एकजुटता और संगठन की ताकत को प्रदर्शित करेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।