Kangra: जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, पिस्तौल की नोक पर ले जाकर बेरहमी से पीटने का दावा; सिर के बाल और भौंहें भी काटीं

Date:

--Advertisement--

जसूर। सब्जी मंडी जसूर में सोमवार को 19 वर्षीय युवक के कथित अपहरण और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पिस्तौल की नोक पर युवक को अगवा किया और बाद में उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सब्जी बेचने मंडी गया था युवक

जानकारी के मुताबिक समीपवर्ती गांव ततवाली, पंचायत थोड़ा निवासी लतीफ खान सब्जी बेचने के लिए जसूर मंडी गया था। उसके पिता कालू दीन चौहान के अनुसार मंडी से ही कुछ लोगों ने हथियार के बल पर उसके बेटे को कथित तौर पर अगवा कर लिया।

परिजनों का आरोप है कि युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे एक आवास पर ले जाया गया, जहां उसकी जमकर पिटाई की गई। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के अनुसार आरोपियों ने उसके सिर के बाल बीच से काट दिए और भौंहों के बाल भी साफ कर दिए।

परिवार को धमकियां देने का भी आरोप

युवक के पिता ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल कुछ लोग इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनमें एक होमगार्ड कर्मचारी भी शामिल है। उन्होंने आरोपियों पर परिवार को धमकियां देने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने युवक को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को कथित तौर पर आरोपियों के कब्जे से मुक्त करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस लगाए गए आरोपों की सत्यता के साथ-साथ घटना में शामिल लोगों और परिस्थितियों का भी पता लगाने में जुटी है।

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निर्देशक राजेश सिंह पठानिया ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, अफीम बेचने वाले नाई की 1.64 करोड़ की संपत्ति कुर्क; 2026 में अब तक 8 करोड़...

शिमला पुलिस ने ठियोग में अफीम तस्करी के आरोपी की 1.64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस के अनुसार आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से मेल नहीं खाती थीं। वर्ष 2026 में अब तक 12 एनडीपीएस मामलों में 8 करोड़ से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है।

सिरमौर में घर के आंगन के पास खेलते-खेलते अचानक गायब हुई 5 साल की आर्या, नाले किनारे मिले जूते; पुलिस और ग्रामीणों ने तेज...

सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र के घेवना गांव से 5 वर्षीय बच्ची आर्या रविवार शाम से लापता है। घर के पास खेलते समय बच्ची अचानक गायब हो गई। नाले किनारे उसके जूते मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश तेज कर दी है।

Himachal: बाथरूम के वेंटिलेटर पर रखा था मोबाइल, नहाते समय महिला की वीडियो बनाने का आरोप; 7.51 सेकेंड की रिकॉर्डिंग मिलने से मचा हड़कंप

मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में महिला ने पड़ोसी युवक पर बाथरूम के वेंटिलेटर पर मोबाइल रखकर नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। मोबाइल की गैलरी में 7.51 सेकेंड की वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: हारचक्कियां में अंडर-19 छात्रा खेल प्रतियोगिता का आगाज, 17 स्कूलों की 150 बेटियां मैदान में; केवल सिंह पठानिया बोले- प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर...

हारचक्कियां में तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 17 विद्यालयों की करीब 150 छात्राएं विभिन्न खेलों में भाग ले रही हैं। केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।