Kangra: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद, जानिए वाहन चालकों के लिए कौन से होंगे वैकल्पिक रास्ते

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। रैत-कोहला 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के चलते यह मार्ग 30 सितंबर तक सभी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने सड़क निर्माण कार्य को जल्द और सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए यह फैसला लिया है।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्ग को बंद रखने का निर्णय जन सुरक्षा के साथ-साथ निर्माण कार्य को निर्बाध और शीघ्र पूरा करने को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस अवधि में इस सड़क मार्ग से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि बंद अवधि के दौरान स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था और हरनेरा-बड़ज-ततवानी सड़क मार्गों का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भी आवाजाही की जा सकेगी।

उपायुक्त ने कार्यान्वयन एजेंसी और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि निर्माण स्थल पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।