Kangra: धर्मशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, खनियारा और धर्मशाला में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने सोमवार को खनियारा और धर्मशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर. मिहुल ने पौधरोपण के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष वर्तमान और भविष्य के बायोमकैनिज्म के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रकृति की इस अनमोल देन को बढ़ाना और उसकी देखभाल करना आमजन का दायित्व है।

पौधरोपण अभियान में धर्मशाला की कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, प्राधिकरण के कर्मचारी, पैरा लीगल स्वयंसेवी तथा वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पौधरोपण अभियान में भाग लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी, JBT-TGT के 5,209 पद खाली; 3,214 प्राइमरी स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी और टीजीटी के 5,209 पद खाली हैं। इनमें 4,019 जेबीटी पद शामिल हैं। वहीं, 3,214 प्राथमिक और 101 माध्यमिक स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा में यह जानकारी दी।

Kangra: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद, जानिए वाहन चालकों के लिए कौन से होंगे वैकल्पिक रास्ते

रैत-कोहला का 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था, हरनेरा-बड़ज-ततवानी और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।

Kangra: चलती स्कूटी पर युवक की बाजू से लिपटा सांप, अचानक सामने आया खौफनाक नजारा; मीटर कंसोल में जा छिपा

पालमपुर में सोमवार को चलती स्कूटी पर एक युवक की बाजू से अचानक सांप लिपट गया। युवक ने तुरंत स्कूटी रोककर खुद को सुरक्षित किया, जबकि सांप मीटर कंसोल के अंदर जा छिपा। बाद में कंसोल खोलने पर सांप बाहर निकलकर झाड़ियों में चला गया।

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।