Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में आपदा पीड़ितों के लिए बड़ा सहारा, केवल सिंह पठानिया ने 200 परिवारों को बांटी राहत किटें

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को रैत क्षेत्र में आपदा से प्रभावित करीब 200 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। एमरीकेयर संस्था के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में घरेलू उपयोग की आवश्यक किटें प्रभावित परिवारों को सौंपी गईं। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और संकट की घड़ी में हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने बरसात के दौरान आई आपदा के समय प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाई। राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा राहत मैनुअल में संशोधन किया गया है, जिससे भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में पीड़ितों को समयबद्ध और पारदर्शी सहायता मिल सके।

केवल सिंह पठानिया ने एमरीकेयर संस्था की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने सेवा भावना के साथ आगे आकर मानवीय कार्य किया है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा विनय कुमार, वैज्ञानिक अधिकारी एवं एटीसी प्रभारी सुनंदा पठानिया, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर और रीना पठानिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सरिता सैनी, एमरीकेयर संस्था से संजय परमार और पंकज पंडित सहित शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।