Sirmaur: राजगढ़ में नशे का भंडाफोड़: दुकान से भुक्की और चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। राजगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर भुक्की और चरस बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस थाना राजगढ़ की टीम द्वारा गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि विकास राणा पुत्र नरेश कुमार, निवासी गांव राणाघाट, डाकघर शरगांव, तहसील राजगढ़ अपनी दुकान से मादक पदार्थों की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 0.546 ग्राम भुक्की और 0.472 ग्राम चरस बरामद की गई।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विकास राणा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और नशा तस्करी के खिलाफ सिरमौर पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हादसे में पिता को खो चुकी बेटी के लिए फरिश्ता बने केवल सिंह पठानिया! BCA की पढ़ाई के लिए दिए ₹50 हजार, तीनों...

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने हादसे में पिता को खो चुकी छात्रा को बीसीए में प्रवेश के लिए 50 हजार रुपये का चेक दिया। साथ ही परिवार के तीनों बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने और हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

Kangra: फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिला चिट्टा, दो युवक पुलिस के शिकंजे में

फतेहपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 1.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। मामले में दो युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: मंदिर से चोरी हुई बाइक 24 घंटे में बरामद! CCTV ने खोल दिया बड़ा राज, नूरपुर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी

नूरपुर पुलिस ने नागनी माता मंदिर परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने मामले का तेजी से खुलासा किया।

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए बढ़े मदद के हाथ! जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने मौके पर पहुंचकर दी ₹71 हजार की राहत

बोह घाटी में बादल फटने से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जय मणिमहेश सेवा दल बद्दी ने 71 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। संस्था के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।