Chamba: पिता की मौत, मां लापता: चुराह में 5 और 9 साल के दो मासूम बेसहारा, पड़ोसियों के सहारे जिंदगी

Date:

--Advertisement--

जिला चम्बा की भजोत्रा पंचायत के मटवाड़ गांव में सामने आए बेसहारा बच्चों के मामले के बाद अब चुराह उपमंडल से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत दियोला के दलेला गांव में दो मासूम बच्चों की जिंदगी अचानक अंधेरे में चली गई है। इन बच्चों के पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां पिछले 15 दिनों से लापता है। 9 साल का बेटा और 5 साल की बेटी लगातार अपने माता-पिता को याद कर रो रहे हैं। फिलहाल दोनों बच्चों को पड़ोसियों ने अपने घर में शरण दी हुई है।

जानकारी के अनुसार बच्चों की मां हितेश कुमारी पत्नी नेहरू लाल गांव दलेला, डाकघर दियोला, तहसील चुराह से लापता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नकरोड़ पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई है। रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे खेम राज पुत्र सूरत राम ने पुलिस से बच्चों की मां को ढूंढने की मांग की है। उन्होंने बताया कि हितेश कुमारी अपने बीमार पति और बच्चों को छोड़कर चली गई थी। उसी रात उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई, लेकिन इसके बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी।

बताया जा रहा है कि हितेश कुमारी पहले भी कई बार बच्चों को छोड़कर मायके चली जाती थी और करीब एक से डेढ़ महीने बाद लौट आती थी। इस बार न तो वह वापस आई है और न ही मायके वालों को उसकी कोई जानकारी है। लापता होने से एक दिन पहले वह ग्राम सभा में भी गई थी, जहां उसने अपने बीमार पति से बार-बार तलाक की मांग की थी।

अब हालात ऐसे हैं कि बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है और मां की ममता भी उनसे दूर है। दोनों मासूम पड़ोसियों के घर रहकर जैसे-तैसे दिन काट रहे हैं। जिन पड़ोसियों ने बच्चों को सहारा दिया है, वे खुद भी बेहद गरीब हैं और पशुपालन के जरिए अपने परिवार का गुजारा करते हैं। बावजूद इसके, पिछले 15 दिनों से वे इन बच्चों की अपने परिवार की तरह देखभाल कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत दियोला की प्रधान पदमु देवी ने बताया कि पंचायत स्तर पर मां को ढूंढने के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उधर, एसपी विजय सकलानी ने पुष्टि की है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।