Shimla: पीएचडी छात्रों के लिए बड़ी खबर: 31 दिसंबर तक भरें कोर्स वर्क परीक्षा फॉर्म, वरना लगेगा लेट फीस

Date:

--Advertisement--

विश्वविद्यालय ने पीएचडी कोर्स वर्क कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 दिसंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। तय तारीख के बाद परीक्षा फॉर्म भरने पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार विलंब शुल्क लगाया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि आईडी के अंतर्गत उपलब्ध परीक्षा फॉर्म केवल प्रवेश स्वीकृति सुविधा के माध्यम से ही भरे जाएं और किसी भी अपात्र उम्मीदवार को परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति न दी जाए। इसके साथ ही सभी विभागाध्यक्षों और निदेशकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी पात्र छात्रों ने समय रहते अपने परीक्षा फॉर्म भर दिए हों।

प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षाएं मार्च 2026 में आयोजित की जाएंगी। यदि किसी छात्र को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी आती है तो वह अपने संबंधित विभाग के अध्यक्ष या निदेशक से संपर्क कर सकता है, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।