Shimla: हिमाचल में पुलिस महकमे में फेरबदल, 3 एचपीएस अधिकारियों के तबादले

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए 3 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेशों के अनुसार तृतीय बटालियन पंडोह में बतौर एएसपी तैनात 2010 बैच के एचपीएस अधिकारी दिनेश कुमार शर्मा को अब जिला चंबा में एएसपी के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा डीएसपी लीगल एजेंसी और रोड सेफ्टी सेल में तैनात 2013 बैच के एचपीएस अधिकारी दुष्यंत सरपाल को एएसपी के पद के विपरीत डीएसपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में तैनात किया गया है। वहीं साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में कार्यरत वर्ष 2016 बैच के एचपीएस अधिकारी को स्थानांतरित करते हुए डीएसपी पुलिस लीगल एजेंसी और रोड सेफ्टी सेल, निदेशालय ट्रांसपोर्ट शिमला में नियुक्त किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेशों के साथ ही यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। पुलिस विभाग में इन बदलावों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।