Kullu: पतलीकूहल में पुलिस का बड़ा एक्शन, शरण गांव के पास 2 किलो से ज्यादा चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला कुल्लू में नशे के काले कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पतलीकूहल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पहाड़ी इलाके में नशे का जाल फैलाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार बीते कल पतलीकूहल थाना पुलिस की टीम सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान शरण गांव से करीब आधा किलोमीटर आगे एक तीखे मोड़ के पास पुलिस की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। पुलिस को देखकर वह व्यक्ति घबरा गया, जिससे शक और गहरा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसे रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलो 286 ग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय बिशन दास पुत्र स्वर्गीय काली दास के रूप में हुई है। वह शरण गांव, डाकघर नग्गर का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच थाना पतलीकूहल के प्रभारी इंस्पेक्टर रजत की निगरानी में की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 429 खिलाड़ियों के बीच शुरू हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मेडल विजेताओं के लिए...

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों के 429 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने खेल अधोसंरचना और पदक विजेताओं की बढ़ी पुरस्कार राशि को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

सिरमौर में चिट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.82 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

सिरमौर के दाड़ो देवरिया में डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के मटक माजरी स्कूल की बदहाली, एक कमरे में पहली से पांचवीं तक की 5 कक्षाएं; 17 साल में 30 से घटकर...

पांवटा साहिब के मटक माजरी प्राथमिक स्कूल में 17 साल बाद भी भवन नहीं बन पाया है। पहली से पांचवीं तक की पांचों कक्षाएं एक ही कमरे में चल रही हैं और 2009 में 30 से शुरू हुई छात्रों की संख्या अब 11 रह गई है।

हमीरपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में चपरासी महिला गिरफ्तार

हमीरपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।