Sirmaur: 8 घंटे बंद रहा पांवटा-शिलाई हाईवे! भारी भूस्खलन से जाम में फंसी एम्बुलेंस, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब: रविवार सुबह पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर हैवणा के पास हुए भारी भूस्खलन ने सैंकड़ों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह करीब 5 बजे हुए इस भूस्खलन की वजह से हाईवे पूरे 8 घंटे तक बंद रहा। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों फंसे रहे।

जाम में फंसे यात्रियों में मरीज और बच्चे भी शामिल थे। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी नाथू राम चौहान ने बताया कि हाईवे बंद होने से दो एम्बुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिनमें गंभीर मरीज थे। उन्होंने कहा, “हाईवे की बदहाली मरीजों के लिए जानलेवा बन रही है।” एक अन्य वाहन, जो पांवटा साहिब से शिलाई की ओर जा रहा था, वह भी घंटों तक जाम में ही खड़ा रहा।

गौरतलब है कि इस नैशनल हाईवे पर बीते साढ़े तीन सालों से निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य के चलते पहाड़ियों से लगातार मलबा और चट्टानें गिर रही हैं, जिससे यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है। कुछ दिन पहले ही उत्तरी गांव के पास भी हाईवे पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई थीं, जिससे रास्ता बार-बार बंद हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण में लगी कंपनियों को रास्ता साफ करने में घंटों लग जाते हैं, जिससे मुसाफिरों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं। लोगों ने प्रशासन से हाईवे को जल्द और सुरक्षित तरीके से बहाल करने की मांग की है।

इस बीच, कफोटा के एसडीएम ओपी ठाकुर ने जानकारी दी कि फिलहाल हाईवे को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलते ही संबंधित कंपनी को तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए गए थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की कठोर सजा

हमीरपुर कोर्ट ने नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की।

Kangra: बसनूर पंचायत घर में शान से फहराया तिरंगा, प्रधान केवल कृष्ण समेत ग्रामीणों और छात्रों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बसनूर पंचायत घर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधान केवल कृष्ण, उपप्रधान परविंदर सिंह, वार्ड पंच, पंचायत सचिव, ग्रामीणों, स्कूली छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया।