Una: नीली बत्ती, गाड़ी पर ‘पुलिस’ लिखा – लेकिन निकला आम शख्स! गगरेट में फर्जी अफसर धराया, पुलिस भी चौंकी

Date:

--Advertisement--

गगरेट (हिमाचल): शासन की धौंस दिखाना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसकी कार पर ‘पुलिस’ लिखा और नीली बत्तियां लगी देखकर ट्रैफिक पुलिस को शक हुआ। मामला रविवार का है, जब गगरेट में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने एक संदिग्ध गाड़ी को रोका। गाड़ी के आगे-पीछे बड़े-बड़े अक्षरों में पुलिस लिखा था और छत पर नीली लाइट भी चमक रही थी।

जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, ड्राइवर ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। बस फिर क्या था — पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। कुछ ही देर में मुबारिकपुर बैरियर पर उस गाड़ी को पकड़ लिया गया।

जांच शुरू हुई तो खुलासा हुआ कि गाड़ी का मालिक न तो किसी पुलिस डिपार्टमेंट से जुड़ा है और न ही उसके पास कोई सरकारी पहचान है जिससे वो ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर सके। आरोपी की पहचान रंजीत सिंह, निवासी भगवान नगर ढोलवाल, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।

इस पूरी कार्रवाई की अगुवाई हेड कांस्टेबल परमजीत चौहान ने की। आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹6000 का चालान काटा गया। साथ ही, गाड़ी से ‘पुलिस’ लिखा हुआ स्टीकर और नीली बत्तियां उतरवा दी गईं।

अब सवाल ये उठता है — क्या ये सब सिर्फ रौब दिखाने के लिए था या इसके पीछे कोई और इरादा था? फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

गगरेट पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी किसी गाड़ी पर इस तरह के फर्जी पहचान चिन्ह, बत्तियां या गैरकानूनी स्टीकर नजर आएं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कानून से खिलवाड़ करने वालों को बिलकुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब होगी लाइव, मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की सीधी स्ट्रीमिंग; देश का 10वां हाईकोर्ट बना

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने लाइव स्ट्रीमिंग और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। हाईकोर्ट देश का 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हुई है।

प्रागपुर को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, एसडीएम की नियुक्ति हुई; मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब हुआ अमल

प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई है। कार्मिक विभाग की 23 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को एसडीएम प्रागपुर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2026 में प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।