Himachal: भारत-पाक तनाव के बीच पालमपुर में टोटल ब्लैकआउट लागू करने के निर्देश, सोलर लाइट्स हटाई जा रही हैं

Date:

--Advertisement--

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए 8 मई की रात पालमपुर में ब्लैकआउट किया गया था, लेकिन इस दौरान शहर में लगी सोलर लाइट्स जलती रहीं। इस स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए और प्रशासन से जवाब मांगा। मामले की गंभीरता को समझते हुए अब नागरिक प्रशासन पालमपुर ने नगर निगम पालमपुर और खंड विकास अधिकारी पालमपुर, भवारना, पंचरुखी तथा सलेह को टोटल ब्लैकआउट सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं। इनमें विशेष रूप से सोलर लाइट्स को बंद करने के निर्देश शामिल हैं।

प्रशासनिक आदेशों के तहत नगर निगम पालमपुर की सीमा में लगी सोलर लाइट्स को डिस्कनेक्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पालमपुर प्रशासन ने नगर निगम के आयुक्त और संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सोलर लाइट्स को या तो ढका जाए या उनका कनेक्शन अस्थायी रूप से काटा जाए। जानकारी के अनुसार, नगर निगम पालमपुर क्षेत्र में लगभग 2200 सोलर लाइट्स स्थापित हैं, जिनमें से लगभग 1500 सोलर लाइट्स इस समय चालू हालत में हैं। इतनी बड़ी संख्या में लाइट्स को डिस्कनेक्ट करने में समय लग सकता है, लेकिन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने बताया कि नगर निगम और संबंधित बीडीओ को इस संबंध में लिखित पत्र भेजा गया है। वहीं, नगर निगम पालमपुर के आयुक्त डॉ. आशीष शर्मा ने पुष्टि की है कि सोलर लाइट्स को डिस्कनेक्ट करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, सुनील वर्मा बने अध्यक्ष; जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

शाहपुर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन काली माता मंदिर में हुई बैठक में किया गया। सुनील वर्मा को अध्यक्ष, अंकज जामवाल को उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।