Mandi: पधर मिनी सचिवालय के सामने पुराने शेड की नीलामी, 7 नवंबर को सार्वजनिक बोली के माध्यम से होगा डिस्मेंटल

Date:

--Advertisement--

पधर, 28 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर में मिनी सचिवालय के सामने स्थित चार पुराने शेड को सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से हटाने का निर्णय लिया गया है। पधर के एसडीएम सुरजीत सिंह ने जानकारी दी कि यह नीलामी 7 नवंबर को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। इच्छुक बोलीदाता इन शेड को साइट पर जाकर देख सकते हैं और सर्वेक्षण रिपोर्ट किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध है।

नीलामी के लिए नियम और शर्तों के अनुसार, सभी इच्छुक बोलीदाताओं को नीलामी के शुरू होने से पहले 5000 रुपये की सुरक्षा जमा राशि नकद जमा करनी होगी। सफल बोलीदाता को नीलामी समाप्त होते ही पूरी बोली राशि समिति के पास जमा करनी होगी। सफल बोलीदाता की जमा सुरक्षा राशि को अंतिम बोली में समायोजित किया जाएगा, जबकि अन्य बोलीदाताओं को उनकी राशि नीलामी के अंत में वापस कर दी जाएगी।

सफल बोलीदाता को यह सुनिश्चित करना होगा कि शेड को पर्यावरण अनुकूल तरीके से डिस्मेंटल किया जाए और 30 दिनों के भीतर सामग्री को साइट से हटा लिया जाए। यदि 30 दिनों के भीतर कार्य पूरा नहीं किया गया तो प्रति दिन 1000 रुपये का विलम्ब शुल्क लागू होगा। 30 दिनों के बाद भी शेड डिस्मेंटल न करने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत काट लिया जाएगा और भवन की पुनः नीलामी की जाएगी। समिति के पास सर्वोच्च बोली को अस्वीकार करने या बातचीत के लिए लंबित रखने का अधिकार भी होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नगरोटा सूरियां में विशाल रक्तदान शिविर, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

नगरोटा सूरियां के शगुन पैलेस में विश्व हिंदू परिषद की ओर से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। चंबा-कांगड़ा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रक्तदाताओं और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर का शानदार प्रदर्शन, G.S.S.S. बोह को दोनों सेटों में हराकर राउंड-2 क्वार्टर फाइनल जीता; सेमीफाइनल में एंट्री

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर ने जोनल लेवल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 के अंडर-19 लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राउंड-2 क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

Kangra: शाहपुर में ₹1,500 के वादे को लेकर प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब और हिसाब

शाहपुर के लपियाना बाजार में ₹1,500 प्रति माह देने के वादे को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से महिलाओं से किए गए वादे पर जवाब और हिसाब देने की मांग की।

Kangra: डिग्री कॉलेज रिड़कमार में फ्रेशर पार्टी का जलवा, पायल बनीं मिस फ्रेशर तो उदय ठाकुर ने जीता मिस्टर फ्रेशर का खिताब

डिग्री कॉलेज रिड़कमार में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पायल को मिस फ्रेशर और उदय ठाकुर को मिस्टर फ्रेशर चुना गया, जबकि शीतल मिस पर्सनैलिटी और विशेष मिस्टर हैंडसम बने।