Kangra: सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा: कांगड़ा जिले में मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित होगा एक गांव

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 अक्तूबर:
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में “मॉडल सोलर विलेज” के रूप में एक गांव विकसित किया जा रहा है। उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

बैठक में कांगड़ा जिले में नवीकरणीय ऊर्जा के लिए एक मॉडल गांव की पहचान करने पर चर्चा हुई। इस चयन में वे गांव शामिल होंगे जिनकी जनसंख्या 2,000 से अधिक होगी और जहां नवीकरणीय ऊर्जा का प्रयोग प्रमुखता से हो। सरकार ने चयनित गांव में हरित ऊर्जा सुविधाओं के विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है।

सरकारी सहायता से लगाएं रूफटॉप सोलर पैनल

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ता अपनी छतों पर 3 किलोवाट तक का सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार से सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इसके तहत 2 किलोवाट तक के लिए 60% (33,000 रुपए प्रति किलोवाट) और अतिरिक्त 1 किलोवाट पर 40% (19,800 रुपए प्रति किलोवाट) की सब्सिडी दी जाएगी। लाभार्थी योजना का लाभ ऑनलाइन पंजीकरण कर उठा सकते हैं।

योजना के लक्ष्य और प्रगति

हिम ऊर्जा परियोजना अधिकारी रमेश ठाकुर ने बताया कि देश भर में 31 मार्च, 2027 तक 1 करोड़ ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य है, जिसके लिए सरकार ने 75,021 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसमें 65,700 करोड़ रुपए घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिएऔर 800 करोड़ रुपए मॉडल ऊर्जा ग्राम के लिए आवंटित किए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में करवा चौथ की रौनक, छात्राओं ने मेहंदी के खूबसूरत डिजाइनों से दिखाई अपनी कलात्मक प्रतिभा

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में करवा चौथ के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने आकर्षक पारंपरिक और कलात्मक डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। डॉ. आशा मिश्रा सहित कॉलेज के शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

हिमाचल में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों पर बड़ा एक्शन! 24 की इंक्रीमेंट रोकी, 50 शिक्षकों को जारी हुए थे नोटिस

हिमाचल प्रदेश में दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं में 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। पहले चरण में 24 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। कुल 50 शिक्षकों को नोटिस दिया गया था, जबकि बाकी मामलों की जांच जारी है।

Kangra: किताबों से बाहर निकले नन्हे छात्र, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के बच्चों ने एयरपोर्ट से वॉर मेमोरियल तक किया एजुकेशनल टूर

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर ने प्री-नर्सरी से कक्षा 1 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। बच्चों ने गगल एयरपोर्ट, एचपीसीए स्टेडियम और धर्मशाला वॉर मेमोरियल का दौरा कर कक्षा से बाहर वास्तविक अनुभवों के जरिए सीखने का अवसर हासिल किया।

Kangra: शाहपुर के चार विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रीय मंच, दिल्ली में नेशनल चिल्ड्रन असेंबली में करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

शाहपुर के अवर ऑन बाल भवन के चार विद्यार्थी नई दिल्ली में होने वाली नेशनल चिल्ड्रन असेंबली एंड इंटीग्रेशन में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रुद्रांश, शुभम काशव, सुहानी शर्मा और तमन्ना कौंडल 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ‘विरासत से विकसित भारत तक’ विषय पर अपने विचार रखेंगे।